भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद को भी रुकवाया : प्रतिभा सिंह 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने आपदा के समय न तो आपदा प्रभावित लोगों की मदद की और न ही राज्य सरकार के साथ राहत कार्यों में कोई सहयोग दिया

Apr 11, 2024 - 12:53
 0  10
भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद को भी रुकवाया : प्रतिभा सिंह 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    11-04-2024

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने आपदा के समय न तो आपदा प्रभावित लोगों की मदद की और न ही राज्य सरकार के साथ राहत कार्यों में कोई सहयोग दिया। भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद को भी रुकवाया। 

केंद्र सरकार ने जितना भी पैसा प्रदेश को आपदा के दौरान जारी किया, वह देश के हर राज्य को हर साल ऐसी आपदाओं से निपटने को जारी किया जाता है। आपदा के समय प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों के बावजूद आपदा प्रभावित लोगों की पूरी मदद की।

सरकार के सभी मंत्री, विधायक प्रशासन के साथ सड़कों पर उतरे और राहत कार्यों को रिकाॅर्ड समय पर पूरा कर लोगों को राहत दी। सरकार ने 4500 करोड़ रुपये का आपदा राहत कोष स्थापित किया। प्रदेश सरकार ने केंद्र से विशेष राहत की मांग करते हुए आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की थी। 

इस बारे में वह स्वयं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली थी और उनसे आपदा से निपटने के लिए विशेष आर्थिक मदद की गुहार लगाई। प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वासन तो दिया लेकिन प्रदेश को फूटी कौड़ी नहीं मिली। भाजपा लोगों को गुमराह नहीं कर सकती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow