भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून में गूंज नाटी सिरमौर वालिए की धूम 

भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के सभागार में राजकीय उच्च विद्यालय बहराल के विद्यार्थियों ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए हिमाचल की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की

Dec 27, 2023 - 19:36
 0  23
भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून में गूंज नाटी सिरमौर वालिए की धूम 

न्यूज़ एजेंसी - देहरादून      27-12-2023

भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के सभागार में राजकीय उच्च विद्यालय बहराल के विद्यार्थियों ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए हिमाचल की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून में जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटीं जाने वाली छात्रवृत्ति में बहराल स्कूल के 10 बच्चों को वार्षिक छात्रवृत्ति से पुरस्कृत किया गया। 

छात्रवृत्ति वितरण समारोह में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध नाटी प्रस्तुत करके बहराल के विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया। जिसके परिणाम स्वरूप भारतीय वन्यजीव संस्थान की डीन  रुचि बडोला एवं संगीता जी ने विद्यार्थियों को खूबसूरत उपहार दिए। 

इस अवसर पर 17 बच्चों के इस दल का नेतृत्व करने वाली रेणु गोस्वामी को भी सम्मानित किया गया। रुचि बडोला ने अपने वक्तव्य में सभी राज्यों के आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे वन्य जीव तथा जलीय जीवों के संरक्षण की भावना अपने आस पड़ोस में अवश्य पैदा करें। विद्यालय की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केहर सिंह और अर्जुन सिंह ने विद्यालय प्रशासन को बधाई दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow