भारी भूस्खलन से मलबे में दबी सडक़ किनारे खड़ी सात गाडिय़ां

हमीरपुर के भोटा में करेर पचांयत के लाहड़ी सालन संपर्क मार्ग पर देर रात भारी बारिश के कारण ल्हासा गिरने से सात गाडिय़ां मलबे में दब गईं, वहीं सालन व लाहड़ी को जाने वाले लिंक रोड पर मलबा आने से रोड अवरूद्ध

Aug 14, 2023 - 13:06
 0  29
भारी भूस्खलन से मलबे में दबी सडक़ किनारे खड़ी सात गाडिय़ां

यंगवार्ता न्यूज़ - भोटा    14-08-2023

हमीरपुर के भोटा में करेर पचांयत के लाहड़ी सालन संपर्क मार्ग पर देर रात भारी बारिश के कारण ल्हासा गिरने से सात गाडिय़ां मलबे में दब गईं, वहीं सालन व लाहड़ी को जाने वाले लिंक रोड पर मलबा आने से रोड अवरूद्ध हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां हादसा रात 11 बजे के आसपास हुआ। यह गाडिय़ां अजय, नवीन, राकेश, तजेद्र, रिकी, रिपन, अशोक गांव लाहड़ी की थीं। सभी गाडिय़ां सडक़ किनारे खडी थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow