मंडी के मशेरन गांव में तीन भाइयों का स्लेटपोश मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान 

मकान में 16 कमरे थे और 16 सदस्य रहते थे। उन्होंने बताया की आगजनी की घटना से परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है जिसका आकलन विभाग द्वारा लगाया जा रहा है

Sep 10, 2024 - 14:00
Sep 10, 2024 - 14:06
 0  12
मंडी के मशेरन गांव में तीन भाइयों का स्लेटपोश मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान 

यंगवार्ता न्यूज़ - सुंदरनगर    10-09-2024

प्रदेश के मंडी जिला की निहरी तहसील की ग्राम पंचायत पौड़ाकोठी के मशेरन गांव में तीन भाइयों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। यह घटना देर रात करीब 12:00 बजे के आसपास पेश आई है। जब तक आग पर काबू पाया गया तब सब कुछ जलकर राख हो चुका था। 

मकान में आग लगने से तीनों भाइयों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। और विभाग द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। जानकारी  अनुसार पौड़ाकोठी के मशेरन गांव उस समय आग भड़क गई जब पूरा परिवार घर पर सो रहा था जैसे ही परिवार के एक सदस्य को आग लगने का पता लगा तो उन्होंने तुरंत सभी सदस्यों को घर से बाहर निकलने को कहा। 

घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक 16 कमरों का पूरा मकान जलकर राख हो चुका था।  मकान में इंद्र देव, रघु नाथ और रमेश कुमार का परिवार रहता था। घटना के बाद परिवार के लोगों के पास सिर्फ तन पर ओढ़ने के लिए पकड़े बचे हैं और बाकि सब कुछ जलकर राख हो चुका है। आगजनि की घटना से इन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।  

दिले राम ने बताया कि मकान में 16 कमरे थे और 16 सदस्य रहते थे। उन्होंने बताया की आगजनी की घटना से परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है जिसका आकलन विभाग द्वारा लगाया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया की पुलिस टीम और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow