मदद के लिए केन्द्र का धन्यवाद, प्रदेश को अभी और मदद की ज़रूरत : हर्षवर्धन

दिल्ली में जल्द ही हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक राजधानी दिल्ली में हिमाचल सरकार हिमोत्सव का आयोजन करने जा रही

Dec 13, 2023 - 19:37
 0  37
मदद के लिए केन्द्र का धन्यवाद, प्रदेश को अभी और मदद की ज़रूरत : हर्षवर्धन

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      13-12-2023

दिल्ली में जल्द ही हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक राजधानी दिल्ली में हिमाचल सरकार हिमोत्सव का आयोजन करने जा रही है. इस हिमोत्सव में हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक कला, संस्कृति, परिधान और स्वादिष्ट व्यंजनों का ज़ायका उपलब्ध होगा. कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस बारे में जानकारी दी। 

कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर से हिमोत्सव की शुरुआत होगी. यू हिमाचल की संस्कृति को दिखाता हुआ यह कार्यकर्म 30 दिसंबर तक चलेगा. गुड आफ्टरनून हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि इस सब में 15 दिनों तक हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की झलक दिल्ली में देखने को मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम  के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के कोने कोने में बसे हैंडलूम कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का मौका मिलेगा. हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि इस हिमोत्स्व में हिमाचल के पारंपरिक परिधान, हैंडलूम उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 

इसके अलावा यहां हिमाचल के विभिन्न जिलों के व्यंजन भी लोगों के लिए उपलब्ध होंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिमाचल की संस्कृति को दिखाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हिमोत्सव में करवाए जाएंगे. साथ ही इसमें विशेष तौर पर हिमाचल के परिधानों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हिमाचली फैशन शो भी कराया जाएगा। 

वहीं केंद्र की ओर से आपदा के लिए 633.73 करोड रुपए की राहत राशि जारी की गई. इसको लेकर हिमाचल सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश लंबे समय से केंद्र से मदद का इंतजार कर रहा है। 

उन्होंने केंद्र सरकार का इस मदद के लिए धन्यवाद किया. साथ ही उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में आपदा में बहुत नुकसान पहुंचा है. ऐसे में प्रदेश को एक स्पेशल राहत पैकेज की जरूरत है. हम उम्मेद ते हैं कि केंद्र प्रदेश को और मदद उम्मीद कर रहे हैं की केन्द्र और सहयोग प्रदेश को देगा.

वहीं भारत की सांसद में हुए सिक्योरिटी ब्रीच के बाद आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा को लेकर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक तय है. इसमें  सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की चूक नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा हालांकि यह मामला विधानसभा अध्यक्ष के कार्य क्षेत्र का है लेकिन संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते वह सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक होने नहीं देंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow