मुस्लिम हितैषी नहीं विरोधी है कांग्रेस सरकार, 1 साल में हज कमेटी और वर्क बोर्ड का नहीं हुआ गठन : बिलाल शाह

हिमाचल प्रदेश में हज कमेटी और वक्फ बोर्ड का गठन न होने पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है और कांग्रेस सरकार को मुस्लिम विरोधी कर दिया

Dec 13, 2023 - 19:44
Dec 13, 2023 - 21:19
 0  19
मुस्लिम हितैषी नहीं विरोधी है कांग्रेस सरकार, 1 साल में हज कमेटी और वर्क बोर्ड का नहीं हुआ गठन : बिलाल शाह

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     13-12-2023

हिमाचल प्रदेश में हज कमेटी और वक्फ बोर्ड का गठन न होने पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है और कांग्रेस सरकार को मुस्लिम विरोधी कर दिया है। हिमाचल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिलाल शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन हुए1 साल का कार्यकाल हो गया है लेकिन अभी तक हज कमेटी का गठन नहीं किया है। 

जबकि हज यात्रा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओर  20 दिसम्बर  आवेदन की अंतिम तिथि है। हिमाचल से हर साल मुस्लिम समुदाय के लोग हज के लिए जाते हैं। हज पर जाने वाले लोगो के लिए शिविर लगाए जाते है उन्हें हज सम्बधी जानकारी दी जाती है। फॉर्म भरने में कई दिक्कतें आती है और उसकी मदद के लिए हज कमेटी रहती है लेकिन हैरानी की बात है कि अभी तक हज कमेटी के सदस्य नियुक्त हुए और न ही अध्यक्ष बनाया गया है। 

हालांकि केंद्र सरकार द्वारा एप्प लॉन्च की है। जिससे लोगो को हक सम्बधी जानकारी मिल रही है।इसके अलावा अभी तक वक्फ बोर्ड का गठन तक नही किया गया है जबकि वक्फ बोर्ड ही प्रदेश में मस्जिदों की देखरेख करने के अलावा मुस्लिम सुमदाय के उत्थान के कार्य किए जाते है और कई रेंट सम्बधी मामले भी लटके हुए है। 

उन्होने सरकार से जल्द से जल्द वक्फ बोर्ड और हज कमेटी का गठन करने की मांग की। साथ ही कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश की कमेटी का गठन कर लिया है अब  जल्द ही प्रदेश का दौरा करेंगे ओर कांग्रेस सरकार की मुस्लिम विरोधी नीतियों को लेकर मुस्लिम समाज मे जाएगी जिन्हें पार्टी के साथ जोड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा। 

देश मे मोदी सरकार ही ऐसी सरकार है जोकि सब को साथ लेकर ओर खास कर मुस्लिम उत्थान के लिए काम कर रही है और कई एहम फैसले मोदी सरकार ने लिए है और 2024 लोकसभा चुनाव में फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow