बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने आपदा राहत कोष में दिए 25 लाख , सीएम ने जताया आभार 

हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान ने करुणा का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष-2023 के लिए 25 लाख रुपए की राशि का अंशदान दिया है। प्रदेश में बारिश से आई आपदा के बाद जहां कर्मचारी और छोटे-छोटे बच्चे आपदा राहत कोष में अंशदान दे रहे

Sep 23, 2023 - 19:33
 0  13
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने आपदा राहत कोष में दिए 25 लाख , सीएम ने जताया आभार 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  23-09-2023
हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान ने करुणा का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष-2023 के लिए 25 लाख रुपए की राशि का अंशदान दिया है। प्रदेश में बारिश से आई आपदा के बाद जहां कर्मचारी और छोटे-छोटे बच्चे आपदा राहत कोष में अंशदान दे रहे हैं। वहीं अब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अभिनेता भी आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए आगे आ रहे हैं। 
हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान ने अब हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बाद आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपये का अंशदान किया है। फिल्म अभिनेता आमिर खान हिमाचल प्रदेश में कई शिमला, कांगड़ा सहित अन्य जगहों पर फिल्मों की शूटिंग की है। अब आपदा राहत कोष में अंशदान करने के लिए फिल्म अभिनेता भी आगे आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आमिर खान के इस सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सहायता नि:संदेह राहत व पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिनका उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आपदा से उबरने में मदद करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow