मवेशियों को चारा डालने गए व्यक्ति की पेड़ के नीचे दबने से मौत 

भारी बारिश के कारण उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत गैहरा पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। लगातार हो रही बारिश से 53 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ के नीचे दबने से मौत

Aug 14, 2023 - 11:27
 0  19
मवेशियों को चारा डालने गए व्यक्ति की पेड़ के नीचे दबने से मौत 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी      14-08-2023

भारी बारिश के कारण उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत गैहरा पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। लगातार हो रही बारिश से 53 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन मकान, डेढ़ दर्जन गोशालाएं और 15 शौचालय ध्वस्त हो गई। 

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ऋषिकेश पुत्र रूप लाल गांव टकरेहड मवेशियों को चारा डालने के लिए गोशाला गया था लेकिन लैंड स्लाइडिंग होने से पेड़ ऋषिकेश पर गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकाघाट अस्पताल भिजवा दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते चले कि गैहरा, बटडा, खंडाहर, जनीहण, कुफरू, डबरोग, टकरेहड़ में किसानों की 100 बीघा उपजाऊ भूमि भू-स्खलन की वजह से बर्बाद हो चुकी है। 

उधर, लोक निर्माण विभाग का डंगा गिरने से गैहरा स्कूल को खतरा पैदा हो गया है। बटड़ा में चार मकान, जनीहण में तीन , गैहरा में सात मकान व खंडाहरू में दो घर ध्वस्त हुए है । स्थानीय पंचायत प्रधान रूप लाल ने बताया कि बारिश के कारण पंचायत में लाखों का नुकसान हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow