महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में गुणात्मक सुधार के लिये प्रदेश सरकार कृतसंकल्प : डॉ शांडिल

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में गुणात्मक सुधार के लिये प्रदेश सरकार कृतसंकल्प

Mar 6, 2024 - 21:13
 0  7
महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में गुणात्मक सुधार के लिये प्रदेश सरकार कृतसंकल्प : डॉ शांडिल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   06-03-2024

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में गुणात्मक सुधार के लिये प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि आज समय है की हम प्रत्येक महिला का सम्मान करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लें। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी महिलाओं को सशक्त बनाने की है। इसी दिशा में वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रदेश की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने की घोषणा की है। 

डॉ. शांडिल ने कहा कि आज के समय में लड़कियाँ और महिलायें किसी से कम नहीं हैं और उन्होंने अपनी उपलब्धियों से पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। महिलाओं के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, बेटी है अनमोल योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाएँ सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow