सीएम सुक्खू ने अवाहदेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को रामजन्म भूमि अयोध्या के लिए हमीरपुर से हिमाचल की पहली बस सेवा की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने अवाहदेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस सेवा को मुख्यालय से सटे पक्का भरो से प्रथम दर्शन योजना के तहत हरी झंडी दिखाई

Mar 6, 2024 - 21:17
 0  16
सीएम सुक्खू ने अवाहदेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-03-2024

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को रामजन्म भूमि अयोध्या के लिए हमीरपुर से हिमाचल की पहली बस सेवा की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने अवाहदेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस सेवा को मुख्यालय से सटे पक्का भरो से प्रथम दर्शन योजना के तहत हरी झंडी दिखाई। यह बस सेवा बड़सर-ऊना होकर शुरू की गई है। 

सीधी बस सेवा से 13 घंटे में यात्री हमीरपुर के अवाहदेवी से अयोध्या पहुंच जाएंगे। हमीरपुर से किराया 1592 रुपये लगेगा। जबकि अवाहदेवी से 1647 किराया लगेगा। श्रद्धालुओं की मांग पर बस सेवा को लेकर योजना तैयार की गई थी। सभी राज्यों से अनुमति मिलने के बाद बस सेवा शुरू की गई है। 

बस सेवा के शुरू होने से मंडी, हमीरपुर और ऊना जिले के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। एचआरटीसी हमीरपुर के डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक का कहना है कि बस शुरू होने से श्रद्धालुओं को खासी सुविधा होगी। 

इस मौके पर एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर, डीएम अवतार सिंह, डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक, अधिशासी अभियंता मदन चौहान और डीडीएम ट्रैफिक देवा सेन नेगी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow