मालगी पंचयात के लोग झेल रहे पेयजल किल्लत,समाधान ने हुआ तो ग्रामीण नही करेंगे मतदान
विधानसभा क्षेत्र रेणुका जी की ग्राम पंचायत मालगी के वार्ड नंबर 3 में ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। भारी गर्मी चिलचिलाती धूप में लोग पेयजल के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। समस्या से कई बार विभाग व प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है
![मालगी पंचयात के लोग झेल रहे पेयजल किल्लत,समाधान ने हुआ तो ग्रामीण नही करेंगे मतदान](https://youngvarta.com/uploads/images/202405/image_870x_6653043579449.jpg)
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप प्रशासन व विभाग समस्या का नही करता समाधान
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 26-05-2024
विधानसभा क्षेत्र रेणुका जी की ग्राम पंचायत मालगी के वार्ड नंबर 3 में ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। भारी गर्मी चिलचिलाती धूप में लोग पेयजल के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। समस्या से कई बार विभाग व प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है।
सत्ताधारी नेता भी मुख दर्शक बने बैठे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश पनपा है। स्थानीय ग्रामीणों ने समस्या के समाधान न होने को लेकर लोकसभा चुनाव में बहिष्कार करने का भी फैसला लिया है।
मीडिया से रूबरू हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया है। भारी गर्मी पड़ रही है चिलचिलाती धूप के चलते ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हुआ है। ऐसे में घरों में पेयजल उपलब्ध न होने के चलते लोगों को अपनी व अपने मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को दूरदराज से पैदल पानी ढोना पड़ रहा है।
विभाग समस्या से अवगत करवाने के बाद भी मूकदर्शक बना बैठा है। सत्ताधारी नेता स्थानीय ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने को लेकर गंभीर नहीं है। स्थानीय लोगों में भारी रोश पनपा है। जिसको देखते हुए अब ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग न करने का भी फैसला लिया है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)