युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी शहर में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टि में मौत का करण चिट्टे की ओवरडोज बताई जा रही है। युवक मंडी जिले की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा

Oct 14, 2023 - 15:51
 0  83
युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी      14-10-2023

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी शहर में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टि में मौत का करण चिट्टे की ओवरडोज बताई जा रही है। युवक मंडी जिले की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था। इससे पहले युवक चंडीगढ़ में था और चार महीने पहले ही आया था। 

मृतक की पहचान आर्यन ठाकुर (19) निवासी तहसील मंडी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक को नशे की लत चंडीगढ़ में लगी थी। बीते शुक्रवार शाम को मंडी में अपने एक दोस्त के क्वार्टर चंद्रलोक मंडी पहुंचा था। यहां वह बेहद नशे में था ठीक से बैठ नहीं पा रहा था।

घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टता में चिट्टे की ओवरडोज से मौत होनी पाई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow