राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में टोक्यो स्कूल के सोहेल ने जीता कांस्य पदक 

प्रदेश की राजधानी शिमला में  राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 जून तक इंदिरा गांधी खेल परिसर में किया गया। राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया

Jun 18, 2024 - 19:52
 0  7
राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में टोक्यो स्कूल के सोहेल ने जीता कांस्य पदक 
यंगवार्ता न्यूज़ -  नाहन  18-06-2024
प्रदेश की राजधानी शिमला में  राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 जून तक इंदिरा गांधी खेल परिसर में किया गया। राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। 
इस प्रतियोग प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोक्यो के सुहेल ने 32 किलो वर्ग भार में कांस्य पदक हासिल किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजीव अत्री ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोक्यो के सुहेल ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कांस्य  पदक हासिल किया है। 
उन्होंने कहा कि 23 किलो भार वर्ग में 33 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया , जिसमें टोक्यो स्कूल के सोहेल ने कहां से पदक हासिल किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow