राज्यपाल ने 14 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार और दो शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित  

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 14 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार और वर्ष 2022 के लिए दो शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया

Sep 6, 2023 - 13:30
 0  20
राज्यपाल ने 14 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार और दो शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     06-09-2023

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 14 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार और वर्ष 2022 के लिए दो शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने सभी पुरस्कार विजेताओं को पौधे और चित्र भी भेंट किए। 

भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में उनकी जयंती देश भर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। राज्यपाल ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक ईमानदार व्यक्तित्व, महान दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद् और सक्षम प्रशासक थे। 

उनके विचार भारतीय संस्कृति से गहरे से जुड़े हुए हैं और भारतीय परंपरा से जुड़ी शिक्षा को देश में दोबारा लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 25 वर्षों को अमृत काल कहा है। इस अमृत काल में हमें किसी न किसी रूप में देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

शिक्षक ही भावी पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने में सक्षम बना सकते हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज कई युवा नशे की गिरफ्त में हैं, जो देश के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। नशे के विरुद्ध जन अभियान चलाने की आवश्यकता है।

स्कूलों, कालेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए और उनकी ऊर्जा को समाज निर्माण में लगाने में शिक्षक अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का आधार बच्चे को अच्छा इनसान बनाना होना चाहिए। बच्चों के समग्र विकास का उद्देश्य एक सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण करना है। इस अवसर पर राज्यपाल ने एक स्मारिका का विमोचन भी किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow