नालागढ़ से सीएम सूक्खु के करीबी जगपाल सिंह राणा ने टिकट के लिए जताई दावेदारी 

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ 9 विधानसभा में उपचुनाव होने हैं तीन निर्दलीयों ने भी विधायक की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और नालागढ़ में भी उपचुनाव होने हैं ऐसे में नालागढ़ से कांग्रेस नेताओ द्वारा टिकट की दावेदारी जतानी शुरू

Mar 28, 2024 - 13:54
 0  16
नालागढ़ से सीएम सूक्खु के करीबी जगपाल सिंह राणा ने टिकट के लिए जताई दावेदारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-03-2024

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ 9 विधानसभा में उपचुनाव होने हैं तीन निर्दलीयों ने भी विधायक की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और नालागढ़ में भी उपचुनाव होने हैं ऐसे में नालागढ़ से कांग्रेस नेताओ द्वारा टिकट की दावेदारी जतानी शुरू कर दी है। 

सीएम सूक्खु के करीबी माने जाने वाले जगपाल सिंह राणा ने भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है और बीते दिन शिमला पहुंचकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु से नालागढ़ में राजनीतिक हालातो पर चर्चा की। 

जगपाल राणा समाजसेवी हैंऔर कांग्रेस के साथ जुड़े है और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 300 किलोमीटर राहुल गांधी के साथ चले है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु के साथ भी लंबे समय से जुड़े है।

शिमला में जगपाल सिंह राणा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि नालागढ़ क्षेत्र में पिछले 10 सालों से एनजीओ चला रहे हैं और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान करने के साथ युवाओं को खेलों के प्रति रुचि बड़े इस पर काम कर रहे हैं।

नालागढ़ में लखविंदर राणा पहले कांग्रेस में थे लेकिन ठीक चुनाव  से पहले उन्होंने कांग्रेस को धोखा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे और वहां से निर्दलीय जीते के एल ठाकुर ने कांग्रेस की सरकार को समर्थन दिया था लेकिन वह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

उन्होंने कहा कि अब यह दोनों नेता मंचों पर जाकर रोना रोने का काम कर रहे हैं जबकि विकास की और जनता के मुद्दों को लेकर कोई भी बात नहीं कर रहे हैं। ये नेता जनता का रोना नही देख रहे और खुद रो कर सहानुभूति लेने में जुटे है।
 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow