कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन लोग घायल 

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं संगड़ाह उपमंडल के सेंज घाट में बीते शाम एक सड़क हादसा पेश आया है।  कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल

Mar 28, 2024 - 14:00
 0  45
कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन लोग घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह    28-03-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं संगड़ाह उपमंडल के सेंज घाट में बीते शाम एक सड़क हादसा पेश आया है।  कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हुए है।

जानकारी अनुसार  संगडाह से हरिपुरधार की तरफ जा रही एक कार  सेंज घाट पहुंचते ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीन लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत संगडाह अस्पताल लाया गया। 

घायलों की पहचान विवेक राणा (26), कमेश्वर छिंटा (33), मंजू (49) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पेड़ में जा रुकी। अगर पेड़ न होता तो यह हादसा बहुत भयानक हो सकता था। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। संगडाह अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा  है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow