आंगनवाड़ी वर्कर्ज की 2017 के बाद हुई प्रमोशन की सीनियरिटी लिस्ट निकाले सरकार....

आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन का प्रोजेक्ट सम्मेलन पावंटा साहिब में सम्पन्न  हुआ। सम्मेलन में आनगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्परज यूनियन की जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा और सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह उपस्थित रहे

Jan 7, 2024 - 19:15
Jan 8, 2024 - 10:30
 0  33
आंगनवाड़ी वर्कर्ज की 2017 के बाद हुई प्रमोशन की सीनियरिटी लिस्ट निकाले सरकार....

अंकिता नेगी - पावंटा साहिब    07-01-2024
  
आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन का प्रोजेक्ट सम्मेलन पावंटा साहिब में सम्पन्न  हुआ। सम्मेलन में आनगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्परज यूनियन की जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा और सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह उपस्थित रहे।

सम्मेलन का उदघाटन सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने किया सम्मेलन का उदघाटन कर कहा की सीटू महासचिव आशीष कुमार ने कहा की आज केंद्र की सरकार  लगातार आँगनवाड़ी  कर्मचारियों पर निरंतर हमले कर रही है।

आंगनबाड़ी  यूनियन पूरे देश और प्रदेश मे निरंतर आँगनबाड़ी  केन्द्रो और आईसीडी एस को बचाने के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन विकसित कर रही है। जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा ने बताया की यूनियन न्यायलयों से ले कर और सड़कों  पर निरन्तर आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज के अधिकारों को बचाने के लिए लगातर संघर्ष कर रही है। 

सम्मेलन मे चर्चा हुई की सरकार न्यायालय के आदेशानुसार मिलने  वाले ग्रेचुइटी  के लाभ तक नही दे रही है। आशीष कुमार ने कहा कि सरकारें चाहे कोई भी रही हो इससे पहले भी कई बार प्रदेश मे आंगनवाड़ी ने जो हासिल किया है वो सिर्फ संघर्षो से हासिल किया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा की सरकारें आती है और जाती है।

आंगनवाड़ी को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन  और आंदोलनों का सहारा  ही लेना पड़ता है ,सम्मेलन मे आंगनवाड़ी के मुद्दों पर चर्चा करने के बाद 16 सर्कलों से आई। कार्यकर्ताओं ने 54 सदस्यों की कमेटी का चयन किया। 

जिसमे इंदु तोमर को अध्यक्ष देवकुमारी को महासचिव, सुलोचना को कोषाध्यक्ष, बलजीत कौर, उषा, माया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया , इसमे नारायनी, संगीता,विनीता को उपाध्यक्ष, और सह सचिव जस्वीर  कौर, गुलाबी, वाहिदा को सह सचिव चुना गया। इसके अलवा रीना, प्रॉमिला,नीलम अंजू,लता, गुरजीत , लता बलजीत, रेखा, किरण, रेशम कौर, निर्मला आदि को कमेटी सदस्य चुना गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow