राज्यपाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ कर तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

राजभवन शिमला से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दुसरे चरण में "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के तीन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Nov 30, 2023 - 13:14
 0  6
राज्यपाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ कर तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     30-11-2023

केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने के मक़सद से केंद्र सरकार द्वारा देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज राजभवन शिमला से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दुसरे चरण में "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के तीन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने राज्यपाल से अपने अनुभव सांझा किए और यात्रा को लेकर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को भी वर्चुअली सुना। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और सांसद सुरेश कश्यप भी विषेश रुप से मौजूद हैं।

इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा दुसरे चरण की आज शुरुआत की गई है। इससे पहले जनजातीय क्षेत्रों में यात्रा चल रही थी। अब शेष हिमाचल में यात्रा चलेगी और केंद्र सरकार द्वारा आम जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी सांझा की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow