अध्यनन में खुलासा : तापमान में बढ़ोतरी से प्रभावित हो रही पौधों में परागण प्रक्रिया 

जलवायु परिवर्तन के कारण तेजी से तापमान बढ़ने के चलते पौधों में परागण प्रक्रिया प्रभावित हो रही

Nov 27, 2023 - 13:47
 0  7
अध्यनन में खुलासा : तापमान में बढ़ोतरी से प्रभावित हो रही पौधों में परागण प्रक्रिया 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला       27-11-2023

हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान के जैव प्रौद्योगिकी प्रभाग के वैज्ञानिक डॉ. कोमल गोयल, डॉ. प्रवेश कुंडू, डॉ.  पारस शर्मा और डॉ.  गौरव जिंटा ने अपने अध्यनन में बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण तेजी से तापमान बढ़ने के चलते पौधों में परागण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

तापमान में बढ़ोतरी से पौधों में परागण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इस कारण वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के वैज्ञानिकों ने यह खुलासा किया है।

पौधों के विकास के दौरान तापमान में वृद्धि से पराग के विकास की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। तापमान बढ़ने से परागण के बाद होने वाले अंकुरण की दर कम हो रही है। इसका सीधा असर उपज पर पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow