राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में मिलेगा लोकल चावल,गोदामों में भेजी सप्लाई  

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में लोकल चावल मिलेगा। इसकी खुशबू का पता दूर से ही चल जाएगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसकी पहल कर दी

Jan 25, 2024 - 11:27
 0  29
राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में मिलेगा लोकल चावल,गोदामों में भेजी सप्लाई  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      25-01-2024

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में लोकल चावल मिलेगा। इसकी खुशबू का पता दूर से ही चल जाएगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसकी पहल कर दी है। सरमौर, सोलन और कांगड़ा जिले के कुछ क्षेत्रों में इस चावल की सप्लाई कर दी है। 

खाद्य आपूर्ति निगम किसानों से धान की खरीद कर रहा है। पूर्व में भी किसानों से धान खरीदा गया है। विभाग की ओर से धान का मशीनों में छिलका उतारकर गोदामों में सप्लाई भेजी जा रही है।

किसानों से 22,800 मीट्रिक टन खरीदा गया है। धान का छिलका उतारने के लिए हिमाचल के पांच स्थानों पर मशीनें स्थापित की हैं। यह मशीनें सिरमौर, ऊना, कांगड़ा और सोलन जिले में स्थापित की गई हैं। प्रतिदिन क्विंटलों के हिसाब से छिलका उतारा जा रहा है। 

अभी केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को सब्सिडी पर चावल उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकार की ओर से हर महीने चावल का भुगतान करना पड़ता है। हिमाचल का अपना चावल होने से राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को ज्यादा चावल भी मिल सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow