राहत :  किसानों को इस बार 30 रुपये सस्ता मिलेगा मटर का बीज

प्रदेश के हजारों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। इन्हें इस बार रबी के मौसम में होने वाली बिजाई के लिए मटर का बीज सस्ती दरों पर मिलने वाला

Oct 12, 2023 - 16:14
 0  13
राहत :  किसानों को इस बार 30 रुपये सस्ता मिलेगा मटर का बीज

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला     12-10-2023

प्रदेश के हजारों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। इन्हें इस बार रबी के मौसम में होने वाली बिजाई के लिए मटर का बीज सस्ती दरों पर मिलने वाला है। कृषि विभाग की ओर से दिया जा रहा मटर का बीज 30 रुपये प्रतिकिलो तक सस्ता हो गया है। 

हिम पालम किस्म का बीज बरसात से पहले 40 फीसदी अनुदान के साथ किसानों को 88 रुपये प्रति किलो में दिया गया था। अब मटर की यही किस्म किसानों को 58 रुपये प्रतिकिलो की दर से उपलब्ध करवाई जा रही है। यह बीज एक किलो की पैकिंग में किसानों को दिया जा रहा है। 

विभाग के अनुसार रबी सीजन के लिए 121 क्विंटल हिम पालम मटर का बीज खरीदा गया है। इसे सभी विक्रय केंद्रों में भी भेज दिया गया है। किसान इसे केंद्रों पर जाकर ले सकते हैं। वहीं अगले हफ्ते तक किसानों को मटर की पीबी 89 किस्म का बीज भी केंद्रों पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow