रिएंप्लॉयड एक्सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन  ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय में 1,91,000 की राशि की भेंट  

हिमाचल प्रदेश रिएंप्लॉयड एक्सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से उनके निवास ऑकऑवर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की

Feb 2, 2024 - 15:15
 0  9
रिएंप्लॉयड एक्सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन  ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय में 1,91,000 की राशि की भेंट  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     02-02-2024

हिमाचल प्रदेश रिएंप्लॉयड एक्सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से उनके निवास ऑकऑवर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की तथा मुख्यमंत्री सुखाश्रय में 1,91,000/- राशि का चेक भेंट किया।  मुख्यमंत्री ने रिवा परिवार के वर्ष 2024 के कलेंडर का विमोचन किया। 

इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ अनेक मसलों पर विचार विमर्श कर आश्वस्त किया कि सैनिक और पूर्व सैनिक देश का गौरव होता है किसी भी विकट परिस्थितियों में कार्य करने और विपत्ति से निपटने में सक्षम होता है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि सेना के मान सम्मान और उनके समर्पण एवं बलिदान के लिए हमेशा कृतज्ञ रहकर उनका मनोबल बढ़ाते रहना चाहिए। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि हम सरकार के साथ हर सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। चाहे वे आपदा का विषय हो या अन्य किसी नियम और फैसले के क्रियान्वयन का विषय हो एसोसिएशन हमेशा तत्परता से सरकार के साथ खड़ा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को संगठन की मुख्य मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने इस पूनीत कार्य के लिए एसोसिएशन का धन्यवाद करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार सेनिकों के साथ खड़ी है और शीघ्र अतिशीघ्र ही सभी विसंगतियों पर विचार विमर्श कर उन्हें दूर किया जाएगा।

इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा, महासचिव जगदीश कुमार, संयुक्त सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष एम. एल. ठाकुर  के अलावा सभी जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow