लोकसभा चुनाव : हिमाचल में 1 बजे तक 48.63 प्रतिशत हुआ मतदान

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार और विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को पहले 6 घंटों में 48.63 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह आठ बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा

Jun 1, 2024 - 16:26
 0  9
लोकसभा चुनाव : हिमाचल में 1 बजे तक 48.63 प्रतिशत हुआ मतदान

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-06-2024

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार और विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को पहले 6 घंटों में 48.63 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह आठ बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। प्रदेश में सात हजार से ज्‍यादा मतदान केंद्र स्‍थापित किए गए हैं। 

चार लोकसभा सीटों पर 37 प्रत्‍याशियों के बीच मुकाबला है। प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों के लिए 1.71 लाख मतदाता 18 से 19 वर्ष की आयु के हैं जो पहली बार मतदान कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत ने मतदान किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ नादौन विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय भावड़ा में अपना वोट डाला। वहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बेटी आस्था अग्निहोत्री के साथ मतदान किया। प्रदेश में चार लोकसभा सीटों कांगड़ा, शिमला, मंडी और हमीरपुर में मतदान जारी है। 

हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी से केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा से सीधा मुकाबला है। मंडी से भाजपा से कंगना रनौत का सीधा मुकाबला कांग्रेस से छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह से है। कांगड़ा से भाजपा से राजीव का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी आनन्द शर्मा से है। शिमला में भाजपा से सुरेश कश्यप और कांग्रेस से विनोद सुल्तानपुरी के बीच मुकाबला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow