विधानसभा अध्यक्ष ने आपदा प्रभावित परिवारों को 2 करोड़ 10 लाख  की राहत राशि की प्रदान

बरसात के दौरान ज़िला में भारी बारिश, भू-स्खलन तथा बाढ़ से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए ‘पुनर्वास’ कार्यक्रम के तहत 2 करोड़ 10 लाख की राहत राशि प्रदान की

Nov 28, 2023 - 19:13
 0  8
विधानसभा अध्यक्ष ने आपदा प्रभावित परिवारों को 2 करोड़ 10 लाख  की राहत राशि की प्रदान

श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल स्टूडेंट योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     28-11-2023

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पुनर्वास’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना तथा आपदा  जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता की। इस दौरान  बरसात के दौरान ज़िला में भारी बारिश, भू-स्खलन तथा बाढ़ से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए ‘पुनर्वास’ कार्यक्रम के तहत 2 करोड़ 10 लाख की राहत राशि प्रदान की। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला के 70 परिवारों को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपए जारी किए। इस दौरान प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सुखाश्रय योजना के तहत 123 बच्चों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए। इसके तहत ज़िला से 599 पात्र बच्चों का चयन किया गया है। 

विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल स्टूडेंट योजना के तहत  ज़िला चंबा के10वीं तथा 12वीं कक्षा के 10 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट भी प्रदान किए। इस योजना के तहत जिला के 449 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा,सदस्य निदेशक मंडल राज्य सहकारी बैंक ललित ठाकुर, सदस्य निदेशक मंडल हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी,जिलाध्यक्ष युथ कांग्रेस कमेटी सुनाभ सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना सहित  बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों सहित ज़िला के अधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow