विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में आवश्यक कदम : डॉ. राजीव बिंदल
शिमला संसदीय क्षेत्र के एक कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक प्रक्रिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है, जो निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर चुनाव प्रक्रियाओं में सुधार करती रही है। एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि आजादी के बाद से यह निरंतर होती आ रही
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 17-01-2026
शिमला संसदीय क्षेत्र के एक कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक प्रक्रिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है, जो निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर चुनाव प्रक्रियाओं में सुधार करती रही है। एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि आजादी के बाद से यह निरंतर होती आ रही है, ऐसे में इस विषय पर अनावश्यक हो-हल्ला करना सर्वथा अनुचित है। डॉ. बिंदल ने कहा कि भारत गणराज्य भारतीय नागरिकों के लिए है और संविधान ने मतदान का अधिकार केवल भारतीयों को दिया है।
What's Your Reaction?

