व्यवस्था परिवर्तन होते ही हिमाचल में बढ़ रही हैं आपराधिक घटनाएं : मनीष बिरसान्टा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष बिरसान्टा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर कांग्रेस सरकार ने जब से सत्ता की बागडोर संभाली है तब से हिमाचल में आपराधिक घटनाएं निरन्तर बढ़ रही

Sep 18, 2023 - 17:35
 0  13
व्यवस्था परिवर्तन होते ही हिमाचल में बढ़ रही हैं आपराधिक घटनाएं : मनीष बिरसान्टा

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  18-09-2023

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष बिरसान्टा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर कांग्रेस सरकार ने जब से सत्ता की बागडोर संभाली है तब से हिमाचल में आपराधिक घटनाएं निरन्तर बढ़ रही है। उन्होंने बताया की बीते महीने पहले चम्बा के सलूणी में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी। 
उसके पश्चात चम्बा के भीतर ही एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला भी सामने आया। इसलिए घटना से प्रदेश और परिवार के लोग उभरे नहीं की एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। अभी हाल ही में हमीरपुर के भोरंज उपमंडल में 31 अगस्त को एक और शर्मनाक कृत्य सामने आया,जिसमे एक महिला के बाल काटकर,मुँह पर कालिख पोत कर उसे पूरे गाँव मे घुमाया जाता है और भी कई अन्य आपराधिक मामले जो इस प्रदेश में घटित हो रहे हैं। 
मनीष ने बताया की कांग्रेस सरकार को बने हुए लगभग 1 वर्ष का समय होने वाला है लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री  को सरकार ठीक से चलानी नही आ रही। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सिर्फ अभी तक आपराधिक घटनाएं ही हुई है। विद्यार्थी परिषद इसकी कड़ी निंदा करती है। यदि देवभूमि हिमाचल के भीतर ऐसी आपराधिक घटनाएं सामने आती रही तो विद्यार्थी परिषद सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरने से भी नही कतरायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow