शर्मसार : हिमाचल के होटल में चल रहा देह व्यापार का धंधा, दो विदेशी सहित 12 युवतियां रेस्क्यू...

शर्मसार : हिमाचल के होटल में चल रहा देह व्यापार का धंधा, दो विदेशी सहित 12 युवतियां रेस्क्यू...

Dec 6, 2023 - 21:16
Dec 6, 2023 - 21:21
 0  113
शर्मसार : हिमाचल के होटल में चल रहा देह व्यापार का धंधा, दो विदेशी सहित 12 युवतियां रेस्क्यू...

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    06-12-2023

हिमाचल के सोलन स्थित परमाणु के एक निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। परवाणू थाना के अंतर्गत चक्की मोड़ भोजनगर लिंक रोड पर स्थित एक निजी होटल में पुलिए ने दबिश देकर देह व्यपार के बड़े रैकेट का भंड़ा फोड़ किया। 

गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस रेड में पुलिस ने करीब 12 लड़कियाँ जो कि दिल्ली, हरियाणा, सिक्किम, पंजाब राज्य से व दो विदेशी मूल (उज़्बेकिस्तान, नेपाल) को हिरासत में लिया। इनके साथ पांच अन्य पुरुषों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए  हिरासत में लिया है। 

पुलिस ने बताया  की हालत संदिग्ध होने परे होटल में अन्य राज्यों से आये पुरुष व् महिलाओं के पहचान पत्र की जाँच की गयी | जाँच के दौरान  पुलिस ने पाया की होटल में इनके लिए कई कमरे बुक किये गए थे परन्तु मैनेजर द्वारा उनकी कोई एंट्री रजिस्टर नहीं की गयी थी | साथ ही इन की कोई डिटेल या पहचान पत्रों की  छायाप्रति भी नहीं ली गयी थी | इस दौरान जाँच में पुलिस को यह भी पता चला की अधिक पैसा वसूलने के लिए सिक्किम की लड़की को रशियन मूल की बता कर पेश किया जाता था। 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस द्वारा जाँच जारी है तथा होटल मैनेजर व मालिक से पूछताछ की जा रही है.किसी भी प्रकार की अवैध  गतिविधियों में संलिप्त्ता पाए जाने पर होटल संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow