शहीद स्मारक पर पुष्पांजली अर्पित कर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने फहराया तिरंगा 

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली

Aug 15, 2023 - 15:47
 0  14
शहीद स्मारक पर पुष्पांजली अर्पित कर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने फहराया तिरंगा 
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     15-08-2023
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट किया। 
77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में रोहित ठाकुर ने स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाली महान विभूतियों को याद कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल के वीर सपूतों ने आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभाई है। हमें इस बात का गर्व है कि देश का पहला परमवीर चक्र हिमाचल के वीर सपूत मेजर सोमनाथ शर्मा को अपने सर्वाेच्च बलिदान के लिए प्राप्त हुआ था। 
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश ने पूरे राज्य में आपदा की स्थिति उत्पन्न कर दी है जिससे प्रदेश को लगभग 8 हज़ार करोड़ रूपये का नुक्सान हुआ है। राज्य सरकार इस आपदा के कारण प्रभावित लोगों को सीमित संसाधनों के बावजूद युद्धस्तर पर राहत मुहैया करवा रही है। 
उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग भी वांछित है जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खु ने केंद्र सरकार से तुरंत 2 हज़ार करोड़ रूपये की अंतरिम राहत की मांग रखी है। 
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य सहित सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए कृत संकल्प है तथा प्रदेश सरकार ने हाल ही में शिक्षा विभाग में 6 हज़ार पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है। इस कड़ी में शीघ्र ही अन्य विभागों मे रिक्त पड़े महत्वपूर्ण पदों को भरने की प्रक्रिया को आरंभ किया जाएगा।
जिला ऊना में आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्यों में अनुकरणीय योगदान देने के लिए लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ अरविन्द, जेई गुलशन कुमार, आशीष कुमार, जेसीबी ऑप्रेटर, नरेश कुमार, मंगत राम, टिप्पर ड्राईवर हुसन चंद, बेअंत सिंह, हिमाचल होमगार्ड की 12वीं वाहिनी ऊना से प्रशामक मुकेश कुमार, गृह रक्षक केशव कुमार व सैक्शन लीडर दविन्द्र जीत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट विभागीय सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग के सम्मानित किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों में निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक गुरध्यान सिंह, सहायक उप निरीक्षक रघुबीर सिंह, जमालदीन व विनोद, हैड कांस्टेबल कमल कृष्ण, नरेंद्र कुमार व राजेश कुमार तथा महिला कांस्टेबल साधना के नाम शामिल है।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल फोटो गैलरी के संस्थापक डॉ राजेंद्र अत्री द्वार स्थापित फोटो गैलरी का अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार के ऐतिहासिक व दुर्लभ चित्रों को प्रदर्शित किया गया। 
फोटो प्रदर्शनी आगामी एक सप्ताह तक उपायुकत कार्यालय ऊना सहित जिला ऊना के विभिन्न स्थलों पर भी लगाया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को प्रदेश व देश के प्राचीन ऐतिहासिक चित्रों को जानने का मौका मिलेगा।
इस अवसर ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैतन्य शर्मा, चिंतपूर्णी क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, ऊना विस के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व उद्योग मंत्री कुलदीप सिंह, जगत राम शर्मा, विवेक शर्मा उपायुक्त ऊना ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow