शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक : अनुपम कश्यप

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ कौशल विकास भत्ता योजना से सम्बंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सरस्वती कंप्यूटर सेंटर चौपाल को अधिकृत किया गया। उन्होंने कहा कि इस कंप्यूटर सेंटर में 160 छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करने की अनुमति दी गयी है जिसमे 03 कोर्स के माध्यम से छात्र प्रशिक्षण लेंगे

Jan 24, 2025 - 18:03
Jan 24, 2025 - 18:06
 0  53
शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक : अनुपम कश्यप
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  24-01-2025

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ कौशल विकास भत्ता योजना से सम्बंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सरस्वती कंप्यूटर सेंटर चौपाल को अधिकृत किया गया। उन्होंने कहा कि इस कंप्यूटर सेंटर में 160 छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करने की अनुमति दी गयी है जिसमे 03 कोर्स के माध्यम से छात्र प्रशिक्षण लेंगे। 
उपायुक्त ने कहा कि जिला शिमला में योजना के अंतर्गत 41 केंद्रों को अनुमोदित किया गया है जहाँ पर छात्र विभिन्न कोर्स के माध्यम से अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे है।  उन्होंने कहा कि इन शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है यदि कोई भी संस्थान नियमों के विरुद्ध कार्य कर रहा है तो कार्यवाही अमल में लाई जाए। 
इस संदर्भ में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शिक्षण संस्थानों में औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। बैठक का संचालन क्षेत्रीय  रोजगार अधिकारी  सीमा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow