शिमला के शिव बावड़ी मंदिर हादसे में 20 हुई मृतकों की संख्या , आज मिले तीन और शव , सर्च ऑपरेशन खत्म 

राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में शिव बावड़ी मंदिर में हुई त्रासदी के 11वें दिन वीरवार को तीन और शव मिले हैं। इसी के साथ अब तक लापता सभी 20 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान, नीरज, समायरा और पवन के तौर पर हुई

Aug 24, 2023 - 20:04
 0  91
शिमला के शिव बावड़ी मंदिर हादसे में 20 हुई मृतकों की संख्या , आज मिले तीन और शव , सर्च ऑपरेशन खत्म 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  24-08-2023
राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में शिव बावड़ी मंदिर में हुई त्रासदी के 11वें दिन वीरवार को तीन और शव मिले हैं। इसी के साथ अब तक लापता सभी 20 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान, नीरज, समायरा और पवन के तौर पर हुई है। 
 
तहसीलदार शहरी एचएल गेजटा ने बताया कि सभी लापता लोगों के शव मिल गए हैं। तीनों शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नाले से बरामद किए गए हैं। जेसीबी और पोकलेन मशीन से बड़े पत्थरों को हटाया गया और 
 
इसके बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम ने खुदाई करके शवों को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस के पास मलबे में दबे 20 लोगों की रिपोर्ट थी। सभी शव बरामद होने के साथ ही सर्च ऑपरेशन भी खत्म हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow