शिमला में चिट्टे की सप्लाई करने जा रहे हरियाणा के तीन तस्कर पुलिस गिरफ्त में 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं हरियाणा से शिमला में आकर चिट्टा सप्लाई करने वाले तीन तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

Nov 23, 2023 - 14:18
 0  14
शिमला में चिट्टे की सप्लाई करने जा रहे हरियाणा के तीन तस्कर पुलिस गिरफ्त में 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      23-11-2023

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं हरियाणा से शिमला में आकर चिट्टा सप्लाई करने वाले तीन तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जिनके कब्ज़े से 180 ग्राम के करीब चिट्टा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख है। 

शिमला पुलिस कई दिनों से इन तस्करों को पकड़ने की कवायद में जुटी थी। ये तस्कर,अप्पर शिमला में चिट्टे की सप्लाई करने जा रहे थे। ठियोग के फागू इलाके में पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया और मंगलवार की रात गिरफ्त में ले लिया। कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों को 26 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

आरोपियों की पहचान विजय 25 वर्षीय, सुमित 31 वर्षीय व राजेश सैनी 33 वर्षीय के रूप में हुई है। तीनों आरोपी हरियाणा के अंबाला के मूल निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों लंबे समय से नशे की आपूर्ति में संलिप्त हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow