संगड़ाह :  करंट लगने से झुलसा विद्युत कर्मी, नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर 

नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव लोहारा-टिकरी में JE व अन्य किसी कर्मचारी की गैरमौजूदगी में Line पर अकेले काम कर रहे विद्युत कर्मी को करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल

Feb 3, 2024 - 21:22
 0  42
संगड़ाह :  करंट लगने से झुलसा विद्युत कर्मी, नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह    03-02-2024

नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव लोहारा-टिकरी में JE व अन्य किसी कर्मचारी की गैरमौजूदगी में Line पर अकेले काम कर रहे विद्युत कर्मी को करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विभाग की लापरवाही से हुए इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल उसे ददाहू Hospital पहुंचाया। 

जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे Medical College नाहन रेफर कर दिया गया। घटना के समय वहां मौजूद भगवान सिंह व रमेश कुमार नामक स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जीवन सिंह नामक 55 वर्षीय विद्युत कर्मी Transformer पर काम कर रहा था कि, अचानक करंट लगने से वह करीब 100 फीट दूर खाई में लुढ़क गया। 

दोनो तत्काल उसकी मदद के लिए वहां पहुंचे तो वह बेहोश पड़ा था। DSP संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि, करंट लगने व गिरकर घायल हुए विद्युत जीवन सिंह बयान देने की हालत में नहीं है। अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow