सनवारा टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों से वसूला जाएगा शुल्क, अधिसूचना जारी

कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर व्यावसायिक वाहनों में सफर करना महंगा हो जाएगा। 1 अप्रैल मध्यरात्रि से सनवारा टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों से शुल्क वसूला जाएगा

Mar 31, 2024 - 11:07
 0  72
सनवारा टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों से वसूला जाएगा शुल्क, अधिसूचना जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    31-03-2024

कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर व्यावसायिक वाहनों में सफर करना महंगा हो जाएगा। 1 अप्रैल मध्यरात्रि से सनवारा टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों से शुल्क वसूला जाएगा। राहत की बात यह है कि इस बार कार, जीप, वैन और लाइट मोटर वाहनों का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। 

कमर्शियल वाहनों के शुल्क में 5 से 10 रुपये तक की वृद्धि की गई है। इसको लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 1अप्रैल मध्यरात्रि से नए शुल्क की दरें लागू हो जाएंगी।

गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर परवाणू-सोलन फोरलेन में सनवारा टोल प्लाजा एनएचएआई की ओर से स्थापित किया गया है। प्रत्येक वर्ष अप्रैल में टोल प्लाजा का शुल्क बढ़ाया जाता है। पास भी महंगा हो गया है। 20 किलोमीटर क्षेत्र में पंजीकृत वाहनों को भी अब 340 रुपये देने होंगे। वर्तमान में टोल कलेक्शन का कार्य रिद्धि-सिद्धि एसोसिएट की ओर से किया जा रहा है। 

आगामी दिनों में भी यही कंपनी टोल शुल्क वसूलने का कार्य करेगी। कंपनी को एनएचएआई ने सिस्टम को अपडेट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। फास्टैैग लगे वाहनों को सामान्य दर से भुगतान करना होगा, जबकि बिना फास्टैग वाहनों को दोहरा शुल्क अदा करना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow