सीएम सुक्खू ने दुबई के हिमाचली निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए किया प्रोत्साहित  

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर शाम दुबई के हिमाचली निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। दुबई के एमिरेत्स हिल्स में 50 प्रवासी हिमाचलियों के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक की.......

Dec 16, 2023 - 14:00
 0  14
सीएम सुक्खू ने दुबई के हिमाचली निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए किया प्रोत्साहित  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    16-12-2023

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर शाम दुबई के हिमाचली निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। दुबई के एमिरेत्स हिल्स में 50 प्रवासी हिमाचलियों के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक की। दुबई के उद्योगपतियों ने हिमाचल प्रदेश में 6,000 करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा जताई। 

मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार को दुबई से स्वदेश लौटेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री के दिल्ली में रुकने की संभावना है। रविवार को राजधानी शिमला पहुंचने के आसार हैं। मुख्यमंत्री के साथ सात सदस्यीय दल भी दुबई गया है। 

शुक्रवार शाम दुबई के समय अनुसार करीब 6:00 बजे प्रवासी हिमाचलियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक शुरू हुई। निवेशकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपका अपना राज्य है।

ऐसे में आप सबका दायित्व बनता है कि प्रदेश के विकास में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि हिमाचल में निवेश करने वाले निवेशकों को सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। विभिन्न औपचारिकताएं पूरा करने के लिए किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

सरकार सिंगल विंडो के माध्यम से स्वयं हर बाधा और औपचारिकता को पूरा करने के लिए कृतसंकल्प रहेगी। बैठक में मौजूद अधिकारियों के अनुसार कई निवेशकों ने हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए सकारात्मक रुख अपनाया है। संभावित है कि करीब 6,000 करोड़ का निवेश होगा। 

मुख्यमंत्री के साथ दुबई दौरे पर पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, मुख्यमंत्री राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, विवेक भाटिया, मानसी सहाय ठाकुर और रोहन ठाकुर भी गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow