स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में कांगड़ा का नगरोटा बगवां प्रदेश भर में प्रथम

भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं। कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां ने हिमाचल प्रदेश में प्रथम.....

Jan 11, 2024 - 19:40
 0  9
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में कांगड़ा का नगरोटा बगवां प्रदेश भर में प्रथम

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     11-01-2024

भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं। कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां ने हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

इसी तरह कांगड़ा पांचवें, ज्वालामुखी सातवें, देहरागोपीपुर 13, पालमपुर 19, नूरपुर 27, जवाली 35, धर्मशाला 37 और शाहपुर 50वें स्थान रहा। राजधानी शिमला को सफाई व्यवस्था के लिए दिल्ली में अवार्ड मिला है। 

हिमाचल में किसी भी शहर को इस श्रेणी में यह पहला अवार्ड है। यह पुरस्कार नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान, एमसी आयुक्त और शहरी विकास विभाग के निदेशन ने प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow