हरिपुरधार के समीप 941 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार , जांच में जुटी पुलिस

सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा शुक्रवार सुबह हरिपुरधार के पास डूम का बाग में 2 युवकों को 941 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी चरस तस्करों की पहचान उपमंडल संगड़ाह की हरिपुरधार उप तहसील के टिकरी-डसाकना के 21 वर्षीय ईशान राणा व शिलाई उपमंडल के जरवा के 24 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। 

Jan 31, 2025 - 18:17
 0  100
हरिपुरधार के समीप 941 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार , जांच में जुटी पुलिस
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - रेणुका जी  31-01-2025
सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा शुक्रवार सुबह हरिपुरधार के पास डूम का बाग में 2 युवकों को 941 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी चरस तस्करों की पहचान उपमंडल संगड़ाह की हरिपुरधार उप तहसील के टिकरी-डसाकना के 21 वर्षीय ईशान राणा व शिलाई उपमंडल के जरवा के 24 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। 
जानकारी के अनुसार आरोपी तस्कर मोटरसाइकिल एचपी 85-2169 पर हरिपुरधार से संगड़ाह की ओर आ रहे थे। बताया यह भी जा रहा है कि इनमें से एक चंडीगढ़ में काल सेंटर में काम कर चुका है और संभवत उसी इलाके में चरस बेची जानी थी। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि, हर एंगल से तहकीकात जारी है। 
उन्होंने क्षेत्रवासियों से नशे के धंधे में संलिप्त लोगों की गुप्त सूचना देने की भी अपील की। गौरतलब है कि हर साल पुलिस थाना क्षेत्र संगड़ाह में एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज होते हैं और 5 दिन पहले नौहराधार में 3 युवकों को पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow