हिमफेड के माध्यम से किसानों को जैविक खाद उपलब्ध करवाएगी सरकार 

हिमाचल में खेती को रसायनमुक्त बनाने के लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है। हिमफेड के माध्यम से सरकार किसानों को जैविक खाद उपलब्ध करवाएगी। सूबे में हिमफेड के केंद्रों में खाद पहुंच गई

Dec 6, 2023 - 13:33
 0  55
हिमफेड के माध्यम से किसानों को जैविक खाद उपलब्ध करवाएगी सरकार 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    06-12-2023

हिमाचल में खेती को रसायनमुक्त बनाने के लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है। हिमफेड के माध्यम से सरकार किसानों को जैविक खाद उपलब्ध करवाएगी। सूबे में हिमफेड के केंद्रों में खाद पहुंच गई। किसानों को खाद बाजार से काफी कम दाम पर मिलेगी। 

फसल में कितनी मात्रा में खाद डाली जानी है, इसके क्या फायदे रहेंगे, इसके बारे में जागरूक करने के लिए हिमफेड शिविर भी आयोजित करेगा।हरियाणा की एक निजी कंपनी की ओर से तैयार खाद के अगर सही परिणाम सामने आए तो भविष्य में इसका व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

हिमफेड के पास तीन तरह की खाद (पाउडर, तरल और दानेदार) पहुंची है। बता दें कि रासायनिक उर्वरकों के लगातार उपयोग से खेती की लागत बढ़ती जा रही है और जमीन सख्त हो रही है। भूमि में पानी सोखने की क्षमता घट रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow