हिमाचल की भोली-भाली महिलाओं को अज्ञानी समझते हैं सीएम सुक्खू : रमा ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीति व नियति दोनों से वाकिफ हो चुकी है। आज प्रदेश की जो स्थिति है उसके हिसाब से मुख्यमंत्री बार -बार खाली  खजाने की दुहाई देते नजर आते हैं व लोकसभा चुनाव को सामने देख एक बार फिर महिलाओं को ठगने का प्रयास कर रहें

Mar 6, 2024 - 16:26
 0  98
हिमाचल की भोली-भाली महिलाओं को अज्ञानी समझते हैं सीएम सुक्खू : रमा ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     06-03-2024

हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीति व नियति दोनों से वाकिफ हो चुकी है। आज प्रदेश की जो स्थिति है उसके हिसाब से मुख्यमंत्री बार -बार खाली  खजाने की दुहाई देते नजर आते हैं व लोकसभा चुनाव को सामने देख एक बार फिर महिलाओं को ठगने का प्रयास कर रहें हैं। 

प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रमा ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महिलाएं अपने किचन बजट से सरकार के बजट सभी को समझती है। मुख्य्मंत्री सुखु जो 1अप्रैल से महिलाओं को 1500 देने की घोषणा कर रहे हैं  यह बताएं कि आखिर प्रदेश में कितनी महिलाएं हैं इसकी जानकारी आपको है या नहीं?

उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 22लाख महिलाएं है जबकि आज यह आंकड़ा काफ़ी ज्यादा बढ़ गया है और 18 से 60 वर्ष की महिलाओं की संख्या 22 लाख है। मुख्यमंत्री की घोषणा के हिसाब से 800 करोड रुपए का वितरण ₹1500 प्रति महिला किया जाएगा जिसकी गणना केवल 5 लाख महिला बनती है।

आज प्रदेश भर की 22लाख महिलाओं का पहली कैबिनेट के हिसाब से कितनी बकाया राशि सरकार पर देय बनती है इसका हिसाब भी मुख्यमंत्री सुकखु अवश्य लगा लें। लोकसभा चुनाव से पहले चुनावों को प्रभावित करने के उदेश्य से योजना के अनुसार इस तरह की घोषणा प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। पिछले एक माह में प्रदेश में जो घटनाक्रम घटा है उससे साफ जाहिर है कि सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow