चार साल की मासूम से हैवानियत , दुष्कर्म के बाद नाबालिग अस्पताल में दाखिल

देव भूमि हिमाचल में एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक चार वर्ष की मासूम बिटिया के साथ दुष्कर्म हुआ है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आरोपी ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया है

Apr 23, 2024 - 20:03
 0  47
चार साल की मासूम से हैवानियत , दुष्कर्म के बाद नाबालिग अस्पताल में दाखिल
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   23-04-2024
देव भूमि हिमाचल में एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक चार वर्ष की मासूम बिटिया के साथ दुष्कर्म हुआ है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आरोपी ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया है। 
बताते हैं कि नेपाली मूल का एक परिवार शिमला में मेहनत मजदूरी करने के लिए आया है , जो मेहनत मजदूरी कर परिवार का निर्वाह करता है। नेपाली मूल के व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी चार साल की मासूम बेटी के साथ अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म। 
पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि देर रात को जब उनकी चार वर्ष की मासूम बेटी के प्राइवेट पार्ट में दर्द हुआ तो वह बेटी को शिमला स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल गए। जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने जब बिटिया की जांच की तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। 
डॉक्टरों की बात सुनकर नेपाली मूल का परिवार हैरान रह गया , जब डॉक्टरों ने बताया कि चार वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक शिमला ने बताया कि पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू करती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow