हिमाचल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शहरी चरण का शिमला से प्रारंभ

हिमाचल प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शहरी चरण शनिवार 9 दिसम्बर से राजधानी शिमला से प्रारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के प्रांगण से हुआ

Dec 9, 2023 - 19:20
 0  10
हिमाचल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शहरी चरण का शिमला से प्रारंभ

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    09-12-2023

हिमाचल प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शहरी चरण शनिवार 9 दिसम्बर से राजधानी शिमला से प्रारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के प्रांगण से हुआ। मुख्य अतिथि, शिमला नगर निगम के आयुक्त भूपेन्द्र अत्री ने यात्रा का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो ने भाग लिया। विकसित भारत यात्रा के वाहन में लगे विशाल एल ई डी स्क्रीन पर ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक फ़िल्मों के ज़रिए केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जानकारी दी गई।

कार्यक्रम स्थल पर ही विभिन्न विभागों ने जनकल्याण शिविर  लगाये गये थे। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई। उनके आयुष्मान एवं आधार कार्ड संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया और लोगों को उज्ज्वला योजना का भी लाभ दिया गया। 

कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अगले लाभार्थियों का भी पंजीकरण किया गया। स्थानीय लोग केंद्र की सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ अपने द्वार पर ही पाकर बेहद खुश थे। “मेरी कहानी मेरी जुबानी“ के माध्यम से भी लोगों ने किए अपने विचार साझा।

इस राष्ट्रव्यापी "विकसित भारत संकल्प यात्रा"  अभियान का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है जो सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक सशक्त माध्यम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow