हिमाचल में सैलानियों की संख्या में इजाफा, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस जवान तैनात

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में जून 2023 तक 9978504 घरेलू और 28239 विदेशी पर्यटक आए हैं। हिमाचल प्रदेश में छुट्टियों के मौसम में पर्यटकों की भारी आमद

Feb 12, 2024 - 13:50
 0  8
हिमाचल में सैलानियों की संख्या में इजाफा, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस जवान तैनात

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-02-2024

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में जून 2023 तक 9978504 घरेलू और 28239 विदेशी पर्यटक आए हैं। हिमाचल प्रदेश में छुट्टियों के मौसम में पर्यटकों की भारी आमद देखी जा रही है, क्योंकि लोग गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियों में हिमाचल के पर्यटन स्थलों का पता लगाने के साथ-साथ क्रिसमस की पूर्व संध्या और नए साल का जश्न मनाने के लिए हिमाचल में आते हैं। 

प्रदेश की 9.2 किलोमीटर लंबी और 10000 फुट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी सुरंग के रूप में प्रशंसित अटल सुरंग रोहतांग सहित राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई। लगभग 65000 पर्यटकों ने क्रिसमस की पूर्व संध्या और नए साल 2024 का जश्न मनाने के लिए 12000 से अधिक वाहनों के साथ अटल सुरंग व रोहतांग का दौरा किया। 

कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की सुचारू और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिएए जिला बिलासपुर के बघेड़, नेरचौक में सेंट्रल रेंज (मंडी) में तीन यातायात, सह-पर्यटक पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं।

जिला मंडी के और जिला कुल्लू के भुंतर इन टीटीपीएस का प्राथमिक उद्देश्य इस राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वाले सभी सडक़ उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षितए सुचारू और संरक्षित परिवहन वातावरण प्रदान करना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow