देवता जुन्गा बीते 15 जनवरी से अपने क्षेत्र.के भ्रमण पर, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब  

जुन्गा रियासत के प्रमुख एवं प्राचीन मंदिर पुजारली के देवता जुन्गा बीते 15 जनवरी से अपने क्षेत्र.के भ्रमण पर है। इस दौरान करीब 27 स्थानों पर जागरा, होम पजावज व अन्य देव कार्य निपटाने का लक्ष्य

Feb 12, 2024 - 13:58
 0  9
देवता जुन्गा बीते 15 जनवरी से अपने क्षेत्र.के भ्रमण पर, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-02-2024

जुन्गा रियासत के प्रमुख एवं प्राचीन मंदिर पुजारली के देवता जुन्गा बीते 15 जनवरी से अपने क्षेत्र.के भ्रमण पर है। इस दौरान करीब 27 स्थानों पर जागरा, होम पजावज व अन्य देव कार्य निपटाने का लक्ष्य रखा गया है। 

मंदिर समिति के सदस्य दुर्गा सिंह ठाकुर ने बताया कि देवता जुन्गा पुजारली द्वारा अपनी यात्रा ग्राम भोग , बिलास आन्नदपुर, तारा माता मंदिर से होते हुए गनेड़ी, हनुमान मंदिर खुशाला, रामपुरी, कंडा,  घनाहटी , जुब्बड़ हटटी, भारती, दनेहरी, ममलीग, जिला सोलन के कंडा हुडग, धर्मपुर के उपरांत अपने मूल स्थान पुजारली पहूंचेगें। 

उन्होने बताया कि भ्रमण सम्पन्न होने के उपरांत देव जुन्गा को अपने मंदिर में प्रवेश करवाया जाएगा, जिसे भढातर कहा जाता है। उन्होने बताया कि देव यात्रा के दौरान जगह-जगह गांव में देवता जुन्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जन सैलाब उमड़ रहा है। 

दुर्गा सिंह ठाकुर ने बताया कि परंपरा के अनुसार देवता जुन्गा की यात्रा कालांतर से चार साल बाद निकाली जाती है, परंतु इस बार मंदिर के जीर्णोंद्धार और क्योंथल रियासत के तत्कालीन राजा वीर विक्रम सेन की मृत्यु के शोक के कारण यह देवयात्रा सात वर्ष उपरांत निकाली गई है। इस देव यात्रा का उद्देश्य शिमला और सोलन में बसे देवता जुन्गा के कल्याणों को उनके घर द्वारा पर जाकर दर्शन और देव कार्य निपटाना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow