अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में गिरी कार,हादसे में एक युवक लापता, एक IGMC रैफर

शिमला के रोहड़ू उपमंडल में शुक्रवार देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। यहां बढ़ियारा पुल के पास एक इग्निस कार (HP 52E 4006) अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में जा गिरी। हादसे के समय कार में दो युवक सवार

Jul 26, 2025 - 16:43
 0  34
अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में गिरी कार,हादसे में एक युवक लापता, एक IGMC रैफर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-07-2025

शिमला के रोहड़ू उपमंडल में शुक्रवार देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। यहां बढ़ियारा पुल के पास एक इग्निस कार (HP 52E 4006) अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में जा गिरी। हादसे के समय कार में दो युवक सवार थे। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि दूसरा व्यक्ति अब तक लापता है।

जानकारी अनुसार कार में सवार हितेंद्र पुत्र मिचर सैन, गांव दिसवानी डाकघर कालोटी, तहसील चढ़गांव और संजीव कुमार, गांव घरशाल, डाकघर देवीदार, तहसील चढ़गांव शामिल थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायल हितेंद्र को पहले रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) रैफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे युवक संजीव कुमार की तलाश नदी में जारी है। लापता युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की टीम पब्बर नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

हादसे के सटीक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिरी है। घटनास्थल पर रोहड़ू पुलिस के अधिकारी और राहत दल मौजूद हैं। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow