आठ जुलाई को किया जाएगा नगर परिषद नाहन के महिला वार्डो का आरक्षण : राजीव सांख्यान

उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान ने सूचना जारी करते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हि0प्र0 के निर्देशों की अनुपालना में नगर परिषद नाहन के 13 वार्डों में से  एक वार्ड अनुसूचित वर्ग की महिला हेतु तथा शेष अन्य वार्डो में से 5 वार्ड महिलाओं हेतु आरक्षित किए जाने है

Jul 5, 2025 - 17:02
 0  27
आठ जुलाई को किया जाएगा नगर परिषद नाहन के महिला वार्डो का आरक्षण : राजीव सांख्यान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  05-07-2025
उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान ने सूचना जारी करते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हि0प्र0 के निर्देशों की अनुपालना में नगर परिषद नाहन के 13 वार्डों में से  एक वार्ड अनुसूचित वर्ग की महिला हेतु तथा शेष अन्य वार्डो में से 5 वार्ड महिलाओं हेतु आरक्षित किए जाने है।

उपमंडल अधिकारी ने जिला वासियों को सूचित किया है कि उपायुक्त सिरमौर द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन वार्डों के आरक्षण का निर्धारण 8 जुलाई, 2025 को सायं 4ः30 बजे नगर परिषद के कार्यालय सभागार में लॉट द्वारा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow