सिरमौर में एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 200 दुकानों की जांच, किये 65 चालान, ₹51,100 जुर्माना वसूला

राज्य सीआईडी एवं एसटीएफ हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के तहत जिला सिरमौर पुलिस ने 25 जुलाई 2026 को राज्यव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान (एक्शन प्लान फेज-II) के अंतर्गत विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर रोक लगाना तथा जिले में नशा विरोधी अभियान को और प्रभावी बनाना था।

Jul 27, 2026 - 21:04
 0  7
सिरमौर में एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 200 दुकानों की जांच, किये 65 चालान, ₹51,100 जुर्माना वसूला

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 27 जुलाई, 2026 : 

राज्य सीआईडी एवं एसटीएफ हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के तहत जिला सिरमौर पुलिस ने 25 जुलाई 2026 को राज्यव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान (एक्शन प्लान फेज-II) के अंतर्गत विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर रोक लगाना तथा जिले में नशा विरोधी अभियान को और प्रभावी बनाना था।

इस विशेष अभियान के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के सहयोग से फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया। प्रत्येक स्क्वायड के साथ दो पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया, जिन्होंने जिलेभर में दुकानों और विक्रेताओं की सघन जांच की।

अभियान के दौरान 200 दुकानदारों एवं विक्रेताओं की जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सिगरेट एवं बीड़ी (हिमाचल प्रदेश) अधिनियम, 2016 के तहत खुले सिगरेट बेचने पर 6 चालान किए गए, जिनसे ₹30,000 का जुर्माना वसूला गया।

इसके अलावा कोटपा (COTPA) अधिनियम, 2003 के तहत 59 चालान काटे गए, जिनसे ₹21,100 का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कुल ₹51,100 का जुर्माना वसूल किया।

सिरमौर पुलिस ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि तंबाकू एवं नशे से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow