कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में हिमाचल के बाजार बंद 

कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में हिमाचल प्रदेश में उबाल है। आज हिमाचल में बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है। राजधानी शिमला में भी बंद का असर दिखा। मालरोड व मिडल बाजार में दुकानें बंद रहीं

Apr 24, 2025 - 11:19
 0  56
कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में हिमाचल के बाजार बंद 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-04-2025

कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में हिमाचल प्रदेश में उबाल है। आज हिमाचल में बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है। राजधानी शिमला में भी बंद का असर दिखा। मालरोड व मिडल बाजार में दुकानें बंद रहीं। प्रदेशभर में जहां सुबह से लेकर 11:00 बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 

वहीं राजधानी शिमला के कारोबारियों ने दोपहर बाद 1:00 बजे तक बाजार बंद रखने का फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के राज्य अध्यक्ष सुमेश शर्मा, महामंत्री राकेश कैलाश और समस्त कार्यकारिणी ने आतंकी हमले की निंदा की है। 

पहलगाम आतंकी हमले से उत्पन्न दुखद परिस्थितियों के मद्देनजर हिमाचल कांग्रेस कमेटी की 26 अप्रैल को शिमला में प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली नहीं होगी। इसे स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू  के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में प्रस्तावित रैली को न करने का निर्णय लिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंक वादियों की ओर से पर्यटकों को मारे जाने की घटना के बाद नाहन शहर के मुस्लिम समुदाय में रोष पनपा हुआ है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए इसे हिंदुस्तान के सौहार्द, शांति और मोहब्बत को खत्म करने की साजिश करार दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow