कसुम्पटी विस क्षेत्र में 230 सड़कों की एफआरए मंजूरी प्रक्रिया तीव्र गति से जारी : अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं सुनी और उनका निराकरण किया

Oct 31, 2025 - 10:59
 0  18
कसुम्पटी विस क्षेत्र में 230 सड़कों की एफआरए मंजूरी प्रक्रिया तीव्र गति से जारी : अनिरुद्ध सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    31-10-2025

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं सुनी और उनका निराकरण किया। ठूंड गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान सतलाई पंचायत में 50 लाख 75 हजार रुपए विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए जा रहे है। 

शिली से बेहराधार सड़क की एफआरए मंजूरी जल्द ही मिल जाएगी। ठूंड सड़क के रास्ते में नाले पर पुल निर्माण बनाने की घोषणा की ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 230 सड़कों के लिए एफआरए स्वीकृति के लिए आवेदन किया गया है। इसमें 70 सड़कों को एफआरए की मंजूरी मिल चुकी है। 

उन्होंने ठूंड गांव में 03 लाख रुपए स्टेज निर्माण के लिए देने की घोषणा की। ठूंड और पझोली घाटी में वर्षा शालिका का निर्माण करवाया जाएगा। ठूंड महिला मंडल के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा की। स्थानीय लोगों की ओर से उठाई गई मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने का आश्वासन मंत्री ने किया।

धाली बागड़ा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए पंचायत की तीन सड़कों को एफआरए की मंजूरी एक महीने के भीतर मिल जाएगी। इनमें शिली से बेहराधार, खालटू से तराई और पीरन से दीयोठी सड़क शामिल है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 100 सड़कों को एफआरए मंजूरी मिल जाएगी। 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए तय औपचारिकताओं को पूरा करना अनिवार्य है। उन्होंने आंजी में सामुदायिक निर्माण के लिए तीन लाख रुपए  की घोषणा की। इसके साथ ही पीरन में नए पंचायत घर का निर्माण एक करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।  इसके लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए गए है। उन्होंने क्षेत्र की अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।

दीयोठी में जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने यहां के महिला मंडल को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही गांव के लोगों अन्य समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के आश्वासन दिया।

सतलाई में नया पंचायत घर 01 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस नए भवन में सामुदायिक भवन, पुस्तकालय, मीटिंग हाल आदि की सुविधा भी होगी। इसके साथ ही स्थानीय गांव के महिला मंडल के लिए 01 लाख रुपये देने की घोषणा की। सतलाई से करमोड़ तक थ्री फेस लाइन बिछाई जाएगी। चिखड़ मंदिर सराय निर्माण के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की। 

उन्होंने कहा यहां पर खेल मैदान के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता मुहैया करवाई जाएगी।सतलाई में जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में जितनी भी सड़के पिछले 20 वर्षों में बनी है, उसमें उनके प्रयासों के कारण ही सफलता मिल पाई है। 

उन्होंने कहा कि उन्हें चिंता होती है कि सतलाई पंचायत के तहत लोगों ने सड़कों के लिए अपनी भूमि दी है लेकिन गिफ्ट डीड न होने के कारण सड़कें पक्की नहीं हो पा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गिफ्ट डीड के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि सड़कों के बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलती है और लोगों की आय में वृद्धि होती है। 

ग्रामीण क्षेत्रों की आय कृषि आधारित होती है। सड़के अच्छी होंगी तो फसलें मंडियों तक आसानी से पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर 19 नए पंचायत घर बन रहे है। उन्होंने चीखड़ में खेल स्टेडियम बनाने के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। इसके लिए 35 लाख रुपए पहले ही जारी किए जा चुके है। उन्होंने सतलाई और कटिया मजार में नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश भी दिए। 

उन्होंने बताया कि गिरी खड्ड से कायल तक पेयजल योजना को विधायक प्राथमिकता में सम्मिलित किया जायेगा। उन्होंने सतलाई में 03 लाख रुपए की लागत से मंच बनाने की घोषणा की।

खंड विकास समिति अध्यक्ष चंद्र कांता वर्मा, प्रधान तनु वर्मा, प्रधान पीरन किरण शर्मा, उप प्रधान संदीप मेहता, प्रधान रंजना, उप प्रधान नेत्र सिंह, खंड विकास अधिकारी अंकित कोटिया, एक्सईएन विद्युत प्रताप, नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर, मेघ राज शर्मा, चंद्रशेखर, रंजीत ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, सुशील गंधर्व, ओम प्रकाश, तारा वर्मा, बलदेव पुरी, जय सिंह देवा, हीरा सिंह ठाकुर, नारायण दत्त, राय सिंह, नेक राम, नरेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर, किसान मोर्चा अध्यक्ष राज कमल शर्मा, अंतर सिंह, दयाराम, आत्म राम, राम स्वरूप शर्मा, जगत राम, ऋषभ सहित कई मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow