सेना में कैरियर बनाने की दी कैडेट्स को जानकारी

पहली हिमाचल (ब्वॉयज) बटालियन सोलन की ओर से सोलन की डॉ यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छटे दिन आर्मड फोर्स में कैरियर पर जानकारी दी गई। एडम ऑफिसर कर्नल एएस सिद्धू ने बताया कि ने एनसीसी कैडेट्स को बताया कि भारतीय सेना को  हम किस प्रकार से अपना कैरियर बना सकते हैं

Jul 10, 2026 - 20:36
 0  18
सेना में कैरियर बनाने की दी कैडेट्स को जानकारी

यंगवार्ता न्यूज सोलन 10 जुलाई, 2026 : 


पहली हिमाचल (ब्वॉयज) बटालियन सोलन की ओर से सोलन की डॉ यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छटे दिन आर्मड फोर्स में कैरियर पर जानकारी दी गई। एडम ऑफिसर कर्नल एएस सिद्धू ने बताया कि ने एनसीसी कैडेट्स को बताया कि भारतीय सेना को  हम किस प्रकार से अपना कैरियर बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेना में चयन के लिए सामान्यत: किन-किन चरणों से गुजरना पड़ता है।


कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव थॉमस ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, हथियारों की सामान्य जानकारी, मैप रीडिंग, शारीरिक प्रशिक्षण, योग, समूह चर्चा विभिन्न साहसिक एवं सामूहिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।  


इस अवसर पर  सूबेदार मेजर सुनील राणा, ट्रैनिंग जेसीओ अतीक रहमान, एएनओ डॉ सुभाष शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं एएनओ भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow