खेल खेलो नशा छोड़ो थीम के साथ सिरमौर क्रिकेट कप का आगाज, विधायक सोलंकी ने किया शुभारंभ

खेल खेलो नशा छोड़ों थीम के साथ आज नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आज 11 दिवसीय सिरमौर क्रिकेट कप 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक ने यहां खिलाड़ियों और मौजूद लोगों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई और इसे जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। 

Feb 12, 2026 - 17:52
 0  22
खेल खेलो नशा छोड़ो थीम के साथ सिरमौर क्रिकेट कप का आगाज, विधायक सोलंकी ने किया शुभारंभ

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  12-02-2026
खेल खेलो नशा छोड़ों थीम के साथ आज नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आज 11 दिवसीय सिरमौर क्रिकेट कप 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक ने यहां खिलाड़ियों और मौजूद लोगों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई और इसे जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। 
मीडिया से बात करते हुई विधायक अजय सोलंकी ने आयोजक सिरमौर युथ एंड स्पोर्ट्स क्लब को बधाई दी और कहा कि नशे के खिलाफ संदेश देने के मकसद से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा की एक तरफ जहां प्रदेश सरकार नशे खात्मे में के लिए प्रयास कर रही है कोई दूसरी तरफ सामाजिक संस्थाएं भी अपना सहयोग दे रही है। 
विधायक ने कहा कि सिरमौर जिला में बीते 3 सालों में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है और नशा तस्करों की करोड़ों रुपए की संपत्ति को भी जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पड़ोसी राज्य सहित कुल 9 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही है को अच्छा खेल खेलने के साथ साथ समाज को नशा जागरूकता का संदेश देंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow