घरों को हुए नुकसान का आंकलन करेगी कमेटी : उपायुक्त

चलौंठी में फोरलेन निर्माण के कारण घरों में आई दरारों से हुए नुकसान को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने एसडीएम शिमला ग्रामीण की अध्यक्षता ने कमेटी का गठन कर दिया है। इसके साथ ही स्टेट जियोलॉजिस्ट ने भी शनिवार को नुकसान के कारणों को लेकर रिपोर्ट तैयार करने का कार्य शुरू

Jan 10, 2026 - 18:40
 0  7
घरों को हुए नुकसान का आंकलन करेगी कमेटी : उपायुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

एसडीएम शिमला ग्रामीण की अध्यक्षता में कमेटी का गठन*

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-01-2026

चलौंठी में फोरलेन निर्माण के कारण घरों में आई दरारों से हुए नुकसान को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने एसडीएम शिमला ग्रामीण की अध्यक्षता ने कमेटी का गठन कर दिया है। इसके साथ ही स्टेट जियोलॉजिस्ट ने भी शनिवार को नुकसान के कारणों को लेकर रिपोर्ट तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है। 

उपायुक्त ने कहा कि देर रात को सूचना मिलने के बाद ही प्रशासन ने प्रभावित घरों को खाली करवा दिया है। इसके साथ ही हर सम्भव सहायता जिला प्रशासन की ओर से प्रभावितों को मुहैया करवाई जा रही है। फिलहाल फोरलेन निर्माण कार्य पूर्ण रूप से रोक दिया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि प्रभावित हुए घरों के नुकसान का आंकलन करने के लिए कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी की अध्यक्षता एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा करेंगे। यह कमेटी एक हफ्ते के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी। इस रिपोर्ट के अनुसार ही प्रभावितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि स्टेट जियोलॉजिस्ट ने भी अपनी रिपोर्ट पर कार्य करना शुरू कर दिया है। एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने चलौंठी में प्रभावित घरों का निरीक्षण किया। इसके साथ प्रभावितों से बातचीत कर हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। 

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow